1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस विस्फोटक बल्लेबाज को कुत्ते ने काटा, अब नहीं खेल पाएंगे अगला वनडे मैच

एक दुःखद घटना में अपने ही कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद एक विस्फोटक बल्लेबाज को अब अगले मैच में पवेलियन में बैठ कर मैच देखना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Sep 2018, 6:18 PM IST

नई दिल्ली। इंसान की तरह ही समझदार और भावनाओं वाला जानवर कुत्ता, जिसे बड़े प्यार से हम अपने घरों में पालते हैं। क्या होगा जब वही इंसान का दुश्मन बन जाए ? वैसे कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त बताया जाता है । लेकिन एक दुःखद घटना में अपने ही कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद एक विस्फोटक बल्लेबाज को अब अगले मैच में पवेलियन में बैठ कर मैच देखना होगा। टीम को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधियों के खिलाफ हमेशा बढ़त दिलवाने वाले बल्लेबाज के साथ ऐसी कोई दुःखद घटना होती है तो पूरी दुनिया शोक ग्रस्त हो जाती है ।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हुए मैच से बाहर -
किसी क्रिकेटर के साथ कुछ ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण घटित होता है तो क्रिकेट प्रेमी सदमे में चले जाते हैं । कुछ ऐसी ही दुर्भग्यपूर्ण घटना देखने को मिली जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है । ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डी आर्की शॉर्ट ने एक पिट बुल डॉग पाल रखा है । वो पिट बुल वैसे तो बहुत फैम्लियर था लेकिन जब मैच के पहले डी आर्की उसके साथ खेल रहे थे । अचनाक से वो कुत्ता आक्रमक हो गया खुद को बचाने की कोशिश में डी आर्की ने खूब प्रयास किये । लेकिन कुत्ते ने उनको काट लिया और उनको चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर जाना पड़ा ।

कुत्ते ने मैच से पहले काटा अब अगले मैच पर सवाल
इसकी वजह से वो पर्थ के मैदान पर न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ खेले जाने मैच में अब नहीं खेल पाएंगे। शॉर्ट जब अपने कुत्ते के साथ खेल रहे थे, तो उनके कुत्ते ने उनकी हथेली पर काट लिया। उन्हें टांके लगाए गए हैं। कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद शॉर्ट को बल्लेबाज़ी और कैच पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले वनडे मैच में न खिलाए जाने का फैसला किया है।वैसे डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को होने वाले साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो खेल सकते हैं।