1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

93 ODI और 42 T20 के बाद अब इस दिग्गज को मिला टेस्ट खेलने का मौका, कहा – सच होने जा रहा है सपना

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में चुने गए सीमित ओवरों के विशेषज्ञ बल्लेबाज एरॉन फिंच का कहना है कि उनका लंबे अरसे से टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना अधर में लटका था जो अब सच होने के करीब है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Sep 2018, 8:41 PM IST

aaron finch test debut

93 ODI और 42 T20 के बाद अब इस दिग्गज को मिला टेस्ट खेलने का मौका, कहा - सच होने जा रहा है सपना

नई दिल्ली । पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में चुने गए सीमित ओवरों के विशेषज्ञ बल्लेबाज एरॉन फिंच का कहना है कि उनका लंबे अरसे से टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना अधर में लटका था जो अब सच होने के करीब है। फिंच को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। फिंच ने कहा कि बेशक उन्होंने टेस्ट नहीं खेला हो, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर से वह वाकिफ हैं और इसलिए टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं।

टीम में ऐसे भी खिलाड़ी जिनका है यह पहला टूर
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने फिंच के हवाले से लिखा है, "कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार टूर पर जा रहे हैं जो उनके लिए काफी रोमांचक होगा। यह मेरा भी पहला टेस्ट टूर है। मैं हालांकि काफी टूर कर चुका हूं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों से वाकिफ हूं। बेशक टेस्ट क्रिकेट नहीं लेकिन मैं युवा खिलाड़ियों को मदद कर सकता हूं और अगर कप्तान टिम पेन तथा कोच जस्टिन लैंगर को जरूरत पड़ी तो भी मैं उनकी मदद कर सकता हूं।"फिंच का मानना है कि अगर इस समय उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलती तो वह इसके बाद शायद ही वह कभी टीम में आ पाते।

टेस्ट टीम में चुने जाने से हैं बेहद उत्साहित
फिंच ने कहा, "यह वो समय है कि अगर इस समय मुझे टेस्ट टीम में नहीं चुना जाता तो शायद मैं फिर कभी नहीं आ पाता। आप टेस्ट टीम में शामिल होने और बैगी ग्रीन कैप को हासिल करने का सपना देखते हुए बड़े होते हैं। मेरे लिए यह अब काफी करीब है।" आपको बता दें फिंच को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। फिंच ने कहा कि बेशक उन्होंने टेस्ट नहीं खेला हो, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर से वह वाकिफ हैं और इसलिए टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं।