
नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । सानिया अभी टेनिस कोर्ट से दूर है तो शोएब आज कल दुबई में एशिया कप में शिरकत करने गए हैं । सानिया से दूर शोएब उन्हें काफी मिसकर रहें हैं शायद इसलिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है जिसमें वो आम दिनों के अपने लुक से बिलकुल अलग दिख रहें हैं । इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन भी काफी रोमांटिक दिया है ।
नए लुक में शोएब बेगम सानिया को किया याद
जी हाँ ! भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के शोहर शोएब मालिक ने सोशल मीडिया पर क्यूट मेसेज के साथ अपने बदले हुए लुक का वीडियो शेयर किया है। पाकिस्तान को एशिया कप में अपना पहला मैच 16 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलना है। और टीम इस मैच के लिए अब पूरी तरह तैयार है ।पाकिस्तानी टीम चाहेगी इस मैच को एक बड़े अंतर से जीत कर इस टूर्नामेंट में मनोवज्ञानिक बढ़त के साथ अपना आगाज करे । टी-20 में नंबर एक टीम पाकिस्तान वनडे मैचों में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है । लेकिन बड़े टूर्नामेंट से पहले पाकितान की टीम भी दबाव में है इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता । अपने बदले लुक से शायद शोएब भी उस दबाब को कम करना चाहते हैं ।
शोएब ने दिया प्यारा मैसेज
एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले अपना बदले लुक का क्रेडिट शोएब ने अपनी बेगम और भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को दिया है । उन्होंने लिखा है की सानिया के कहने पर उन्होंने ऐसा किया है। शोएब ने एक रोमांटिक कैप्शन के साथ वीडियो अपलोड किया है । आपको बता दें वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है । दोनों स्टार खिलाड़ियों के फैंस ने वीडियो पर बड़े प्यारे-प्यारे कॉमेंट किये हैं ।वीडियो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा, 'बेगम जो बोले वो राइट है यह लुक सानिया मिर्जा आपके लिए और इस वीडियो के अंत में आपके लिए एक छोटा सा सरप्राइज।'
Updated on:
16 Sept 2018 02:04 pm
Published on:
16 Sept 2018 02:04 pm
