28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saff Cup 2018: मालदीव से खिताबी भिड़ंत में हारा भारत, 2-1 से मालदीव बना नया चैम्पियन

मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम यहां सैफ कप के फाइनल में शनिवार को मालदीव के हाथों हारकर खिताब जीतने से चूक गई। मालदीव के लिए इब्राहिम हुसैन ने 19वें और अली फासिर ने 73वें मिनट में गोल किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Sep 2018, 12:28 PM IST

Saff Cup 2018: India beat Maldives to win title, 2-1 to make Maldives

Saff Cup 2018: मालदीव से खिताबी भिड़ंत में हारा भारत, 2-1 से मालदीव बना नया चैम्पियन

नई दिल्ली।मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम यहां सैफ कप के फाइनल में शनिवार को मालदीव के हाथों हारकर खिताब जीतने से चूक गई। मालदीव के लिए इब्राहिम हुसैन ने 19वें और अली फासिर ने 73वें मिनट में गोल किए। वहीं भारत के लिए सुमित पस्सी ने इंजुरी समय में एकमात्र गोल दागा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम अपना खिताब बचाने से चूक गईं।

1-2 से मालदीव ने भारत को हराया
यहां बंगबंधु नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मालदीव ने पहले हाफ में ही गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। विजेता टीम के लिए यह गोल 19वें मिनट में इब्राहिम ने दागा। मालदीव ने इस गोल को दूसरे हाफ तक बरकरार रखा। मालदीव ने दूसरे हाफ के 68वें मिनट में अली के गोल की बदौलत अपनी बढ़त को 2-0 कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद निर्धारित समय तक गोल करने के कई प्रयास किए। लेकिन इंजुरी समय में सुमित के गोल की बदौलत भारत मैच में एक ही गोल दाग पाया और उसे 1-2 से हारकर खिताब गंवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें :- SAFF Cup 2018: पाकिस्तान को रौंदते हुए फाइनल में पहुंचा भारत, मालदीव से होगी खिताबी भिड़ंत

पाकिस्तान को हरा कर किया था फाइनल में प्रवेश
आपको बता दें सैफ कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रदर्शन पहले के सीजनों में काफी अच्छा रहा है। अब तक भारतीय टीम सात बार इस चैंपियनशिप को जीतने में कामयाब हो सकी है। पिछले सीजन में भारत ने अफगानिस्तान को हराते हुए चैंपियन बनने का रूतबा हासिल किया था।सबको उम्मीद थी इस सीजन में भी भारतीय टीम अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी । इसके पहले सैफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में बांग्लादेश में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-1 के अंतर से मात देकर फाइनल का टिकट कटवा लिया था। फाइनल में भारतीय टीम को जीत के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था ।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग