28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेब्यू इनिंग में ही तान्या भाटिया का बड़ा धमाका, भारत ने श्रीलंका को दी शिकस्त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में तानिया भाटिया (68) और कप्तान मिताली राज (52) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत सात रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Sep 2018, 7:07 PM IST

नई दिल्ली । तानिया भाटिया (68) और कप्तान मिताली राज (52) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में सात रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 219 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 48.1 ओवर में 212 रन पर रोक दिया।

यह भी पढ़ें :- धोनी ने खोला राज, आखिर क्यों देना पड़ा था भारतीय टीम की कप्तानी से इस्तीफा

दूसरे मैच में ही तान्या ने किया कमाल
यह भारत की तानिया भाटिया का दूसरा मैच था और डेब्यू इनिंग में ही उन्होंने अपने बल्ले से 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेल कर अपने चयन को सही साबित कर दिया । आपको बता दें तानिया ने 68 रन बनाने के अलावा विकेटकीपिंग के दौरान 2 कैच भी लिए और एक स्टम्प भी किया । कुल मिला कर भारतीय विमेंस टीम को एक बढ़िया विकेटकीपर बल्लेबाज मिल गयी । एक लम्बे समय से भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश में था । अब ऐसा माना जा रहा है तानिया के साथ यह तलाश अब थम जायेगी ।

श्रीलंकाई कप्तान ने खेली जुझारू पारी
श्रीलंका के लिए कप्तान चामारी अटापट्टू ने 95 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया। इसके अलावा शशिकला सिरीवर्धने ने 49 और निलाक्षी डी सिल्वा ने 31 रन बनाए। भारत की ओर से मानसी जोशी ने 49 रन पर दो विकेट, राजेश्वरी गायकवाड ने 37 रन पर दो विकेट, शिखा पांडे ने 21 रन पर एक विकेट, दीप्ति शर्मा ने 19 रन पर एक विकेट और पूनम यादव ने 41 रन पर एक विकेट हासिल किए। इससे पहले, भारत ने तानिया और मिताली के अर्धशतकों की मदद से 219 रन का स्कोर बनाया।

यह भी पढ़ें :- विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अजिंक्य रहाणे को चुना गया मुंबई का कप्तान, श्रेयस अय्यर उप-कप्तान

भारत की ओर कप्तान मिताली राज ने खेली रनों की पारी 52
तानिया भाटिया (68) और कप्तान मिताली राज (52) के अर्धशतक , तानिया ने 66 गेंदों की पारी में नौ चौके और मिताली ने 121 गेंदों पर चार चौके लगाए। डायलान हेमलता ने 31 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के सहारे 35 रन का योगदान दिया। वहीं स्मृति मंधाना और शिखा पांडे ने 14-14 जबकि दीप्ति शर्मा ने 13 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान अटापट्टू ने 42 रन पर देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा उदेशिका प्रबोद्धनी श्रीप्लि वीराकोडी को दो-दो जबकि इनोका राणावीरा तथा शशिकला को एक-एक विकेट मिले।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग