28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अजिंक्य रहाणे को चुना गया मुंबई का कप्तान, श्रेयस अय्यर उप-कप्तान

विजय हजारे ट्रॉफी भारत का घरेलु ODI टूर्नामेंट है, 2018 के सत्र में कुल 38 टीमें इसमें हिस्सा लेती नजर आएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 11:40 AM IST

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले चार मैचों के लिए मुंबई का कप्तान चुना गया है। इस बात की घोषणा 12 सितम्बर को की गई। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन बैंगलोर में होना है। रहाणे को आदित्य तरे की जगह कप्तान नियुक्त किया गया है। तरे की कप्तानी में मुंबई ने 2015-16 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और अगले साल इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 30 साल के विकेट कीपर बल्लेबाज तरे पिछले एक साल से तीनों ही फॉर्मेट में ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं। श्रेयस अय्यर को टीम का उप-कप्तान चुना गया है। टीम के नए कोच व पूर्व विकेट कीपर विनायका सामंत के मार्गदर्शन में टीम 19 सितम्बर को अलूर में अपने पहला मुकाबला बड़ोदा के खिलाफ खेलेगी।


ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं तरे-
तरे ने रणजी ट्रॉफी के पिछले 6 मैचों में 23.70 की औसत से 237 रन बनाए हैं, जिसमे उनके 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के 7 मैचों में उन्होंने 26.57 की औसत से 186 रन बनाए हैं, इसमें उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। सईद मुस्ताक अली T20 टूर्नामेंट के 8 मैचों में उन्होंने 24.16 की औसत से 145 रन बनाए हैं। यह सभी मुकाबले 2017-18 सत्र के हैं। तरे को 2014-15 के रणजी सत्र के बीच में मुंबई का कप्तान बनाया गया था जिसमे मुंबई सेमीफाइनल में कर्नाटक से हार गई थी।


रहाणे की फॉर्म भी चिंता का विषय-
रहाणे भी इस समय ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ले से प्रदर्शन चिंता का विषय रहा हैं। उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 5 मैचों की 10 पारियों में 25.70 की औसत से केवल 257 रन बनाए थे। वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली घरेलु सीरीज से पहले फॉर्म में लौटना चाहेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी में बढियां प्रदर्शन उनके अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने की उम्मीदों को भी जिन्दा रख सकता है।


अय्यर-शॉ मुंबई को देंगे मजबूती-
मुंबई की टीम में श्रेयस अय्यर भी मुंबई की टीम का हिस्सा होंगे। अय्यर को इंडिया 'ए' के लिए खेलते हुए किये गए ख़राब प्रदर्शन के कारण एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली है। टीम में भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी होंगे जिनको अभी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए 15 सदस्य वाली भारतीय टीम में जगह मिली थी।


मुंबई की टीम-
अजिंक्य रहाणे(कप्तान), पृथ्वी शॉ, जे बिस्ता, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, एकनाथ केरकर, शिवम् दूबे, आकाश पार्कर, धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी, विजय गोहिल, तुषार देशपांडे और रॉस्टन डिआस।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग