28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड में जमकर बोला मुरली विजय का बल्ला, एसेक्स काउंटी के लिए खेलते हुए मैच की दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक

काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न वन में एसेक्स के लिए खेलते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक बना कर खेल रहे हैं, उन्होंने मैच की पहली पारी में भी अर्धशतक जड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 8:43 AM IST

MURALI VIJAY

इंग्लैंड में जमकर बोला मुरली विजय का बल्ला, एसेक्स काउंटी के लिए खेलते हुए मैच की दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने लम्बे समय बाद इंग्लैंड में बड़ी पारी खेली है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न वन में एसेक्स के लिए खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ पहली पारी में सोमवार को अर्धशतक जड़ा था, अब इसके बाद वह दूसरी पारी में भी अर्धशतक बना कर खेल रहे हैं। विजय इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम से खेलते हुए रन बनाने में नाकामयाब रहे थे जिस कारण उनको आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद उनका करार काउंटी चैंपियनशिप की डिवीज़न वन की टीम एसेक्स के साथ हुआ, वह इस सत्र में बाकी बचे 3 मैचों के लिए टीम के साथ जुड़े हैं।

दूसरी पारी में जड़ा नाबाद अर्धशतक-
एसेक्स को नॉटिंघमशायर ने चौथी पारी में जीतने के लिए 282 रनों का टारगेट दिया था। मुरली विजय ने दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज निक ब्राउन(11) के साथ 17 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उनको टॉम वेस्टले(नाबाद 45) का बखूबी साथ मिला। दोनों के बीच नाबाद 130 रनों की साझेदारी हो गई है और अब टीम को जीतने के लिए 135 रनों की दरकार है। मुरली विजय 126 गेंदों का सामना करके 11 चौकों के साथ 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। नॉटिंघमशायर को एकलौता विकेट मार्क फूटिट ने दिलाया।

विजय ने पहली पारी में भी जड़ा था अर्धशतक-
नॉटिंघमशायर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन पर ऑल आउट हो गई थी जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसेक्स के सलामी बल्लेबाज विजय और निक ब्राउन(24) ने पहले विकेट के लिए ट्रेंट ब्रिज मैदान पर 56 रन जोड़े। विजय ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों के साथ 56 रन बनाए। पहली इनिंग में एसेक्स ने विजय के अर्धशतक की बदौलत 233 रन बनाए थे और 56 रनों की लीड ले ली थी। नॉटिंघमशायर के लिए लिंडन जेम्स ने 3 विकेट झटके।


मैच का पूरा हाल-
नॉटिंघमशायर की टीम पहली इनिंग में 177 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद पहली इनिंग में एसेक्स ने मुरली विजय के अर्धशतक की बदौलत 233 रन बनाए थे और 56 रनों की लीड ले ली थी। दूसरी पारी में नॉटिंघमशायर ने क्रैग ब्राथवेट के 68 रनों की बदौलत 337 रन बनाए थे और एसेक्स को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट दिया था। इस पारी में एसेक्स के गेंदबाज सिमोन हार्मर ने 6 विकेट झटके। मैच की चौथी पारी व एसेक्स की दूसरी पारी में मुरली विजय ने एक बार फिर अर्धशतक जड़ा और अब एसेक्स को जीत के लिए 135 रन चाहिए, उसके 9 विकेट अभी भी बाकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग