
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-IANS)
Abhishek Sharma on Sanju Samson: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के बाद कई राज अब परत दर परत खुलते जा रहे हैं। खिताबी जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें संजू सैमसन अपनी वाइफ से अपनी फोटो खीचने के लिए कहते हैं। इसके बाद से ये सवाल उटने लगे कि आखिर इतने खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के होते हुए भी संजू सैमसन को अकेले फोटो लेने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा।
हालांकि अब इसका राज खुल गया है, क्योंकि अभिषेक शर्मा ने इसके पीछे की वजह बता दी है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के दो सुपरस्टार संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे, जहां उन्होंने वर्ल्ड कप के कई किस्से शेयर किए।
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आखिर जब वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली थी, तब संजू सैमसन अपनी वाइफ के साथ अकेले फोटो क्यों ले रहे थे, तो सैमसन के जवाब देने से पहले अभिषेक शर्मा ने कहा कि इसका जवाब मैं देता हूं। अभिषेक शर्मा ने बताया कि दरअसल सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो लेना चाहते थे और अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पता था कि एक बार ट्रॉफी चली गई तो दोबारा हाथ लगने वाली नहीं है। इसी वजह से सैमसन अकेले फोटो लेते नजर आए थे।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सफर काफी शानदार रहा। भारतीय टीम को सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली थी। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को भी हराया। सुपर हिट के दौर के मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था, तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड और खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात दी थी।
जो टीम पहले पांच मुकाबलों में 200 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पा रही थी, उसी टीम ने आखिरी चार में से तीन मुकाबलों में ढाई सौ के रन के आंकड़े को पार किया। आखिरी तीनों मुकाबलों में संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेलने के बावजूद संजू सैमसन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
Published on:
15 Mar 2026 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
