26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Eng : इस गंभीर बीमारी के चलते मात्र 26 की उम्र में लिया था संन्यास, 28 की उम्र में बोर्ड ने दिया ये बड़ा पद

लेकिन अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें खिलाड़ी के तौर पर नहीं लेकिन बोर्ड के साथ पूर्णकालिक चयनकर्ता के रूप में जुड़ने का मौका दिया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 14 Jul 2018, 1:32 PM IST

james

Ind vs Eng : इस गंभीर बीमारी के चलते मात्र 26 की उम्र में लिया था संन्यास, 28 की उम्र में बोर्ड ने दिया ये बड़ा पद

नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो ख़राब स्वस्थ के कारण जल्द संन्यास ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के साथ हुआ था। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जेम्स टेलर ने अपने क्रिकेट करियर के 5 साल बाद ही मात्र 25 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। लेकिन अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें खिलाड़ी के तौर पर नहीं लेकिन बोर्ड के साथ पूर्णकालिक चयनकर्ता के रूप में जुड़ने का मौका दिया हैं।

दिल की गंभीर बीमारी के चलते लिया था संन्यास
28 साल के इस युवा खिलाड़ी ने दिल की गंभीर बीमारी के चलते साल 2016 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जेम्स 'एराइथमॉजेनिक राइट वेन्ट्रीक्यूलर एराइथमिया' (एआरवीसी) नाम की बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। उन्होंने संन्यास लेते वक़्त कहा था " यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय है। मेरी दुनिया पलट चुकी है, लेकिन मैं जूझता रहूंगा।" लेकिन अब ईसीबी ने उन्हें पूर्णकालिक चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने के बाद टेलर ने कहा "यह एक महत्वपूर्ण पद है और इस पद पर नियुक्त होना, मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस खेल को लेकर हमेशा से उत्सुक रहा हूं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मैं अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करूंगा।"

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी बड़ी जिम्मेदारी
इतनी छोटी उम्र में संन्यास लेना हर खिलाड़ी के लिए बेहद दुखद होता हैं। टेलर के साथ भी ऐसा ही हुआ लेकिन किसे पता था एक दिन ईसीबी उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे देगा। टेलर ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 के औसत से 312 रन बनाए हैं। वहीं बात की जाए वनडे क्रिकेट की तो टेलर ने 27 वनडे मैच में 42.23 के औसत से 887 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं। आपको बता दें इन दिनों इंग्लैंड की टीम भारत से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लंदन के लॉर्ड मैदान में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा हैं। इस से पहले भारत इंग्लैंड से इस दौरे में टी20 सीरीज जीत चुका हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग