24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड का एजबेस्टन मैदान बनेगा कोरोना का टेस्ट सेंटर, 29 मई तक बंद है क्रिकेट

Highlight - अगले आदेश तक सरकार के सुपुर्द रहेगा एजबेस्टन स्टेडियम - इंग्लैंड में 29 मई तक क्रिकेट बंद है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 3 Apr 2020, 5:20 PM IST

edgbaston_stadium.jpg

लंदन। इंग्लैंड का एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड कोरोना वायरस ( coronavirus ) का टेस्ट सेंटर बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, काउंटी क्रिकेट क्लब वार्विकशायर ( Warwickshire County Cricket Club )
ने एजबेस्टन स्टेडियम को सरकार के सुपुर्द कर दिया है ताकि इसका इस्तेमाल कोरोना वायरस जांच के लिए किया जा सके।

इंग्लैंड में 29 मई तक बंद है क्रिकेट

क्लब के मुख्य कार्यकारी नील स्नोबॉल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है, " हमारे काउंटी क्रिकेट कार्यक्रम, कांफ्रेंस और प्रतियोगिताएं 29 मई तक बंद हैं। हमारे कर्मचारी इस मुश्किल घड़ी में अपने स्थानीय समुदाय की मदद के विभिन्न तरीके ढूंढ रहा है। "

कुछ दिनों में स्टेडियम का इस्तेमाल हो जाएगा शुरू

क्लब ने कहा कि एनएचएस स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट सेंटर कुछ दिनों में काम करना शुरू कर देगा और यह एजबेस्टन में अगले आदेश तक रहेगा।

किस तरह होगा स्टेडियम का इस्तेमाल

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियम की मुख्य कार पाकिर्ंग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में काम कर रहे मेडिकल स्टाफ के परीक्षण करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

- जिन लोगों को भी कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा कि वे सीधे ही एजबेस्टन रोड से प्रवेश कर सकते हैं और गाड़ी के माध्यम से ही अंदर जा सकते हैं। वे फिर पेरशोर रोड निकास के माध्यम से बाहर का सकते हैं।