ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
ENG vs WI 1st ODI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कमान नव नियुक्त कप्तान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी, वहीं वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व शाई होप करेंगे। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। आईपीएल 2025 में खेलने वाले इंग्लैंड के कई खिलाड़ी टीम से जुड़ गए हैं, ये खिलाड़ी हैं- जोस बटलर, जैकब बेथेल और विल जैक्स हैं।
हैरी ब्रूक के लिए यह एक खास सीरीज है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ अगले व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में घोषित होने के बाद से यह उनका पहला मुकाबला है। हैरी ब्रूक को यह जिम्मेदारी जोस बटलर के नेतृत्व में टीम के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते पद से इस्तीफा देने के बाद मिली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में चोट के कारण गस एटकिंसन और जोफ्रा आर्चर पहले ही वनडे सीरीज से बाहर चल रहे हैं।
अब तक इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बाद कुल 108 वनडे मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से जहां 54 वनडे मैच में जीत हांसिल की है, वहीं उसे 48 मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी है, जबकि दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले बेनतीजा रहे थे।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 29 मई 2025 को भारतीय समयानुसार 5:30 PM बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले टॉस होगा।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और सोनी लिव ऐप पर देख सकेंगे।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे टीवी पर भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (प्लेइंग-11 घोषित)
बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
वेस्टइंडीज टीम (संभावित)
ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), आमिर जंगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, 11 शमर जोसेफ/जेडन सील्स