भारत ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ के ताबड़तोड़ 102 और हनुमा विहारी के 147 रनों की बदौलत वेस्ट इंडीज 'ए' को 355 रनों का टारगेट दिया। इन दोनों के अलावा विजय शंकर ने 28, दीपक हूडा ने 21 और ईशान किशन ने 21 रनों की पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारत ए के कप्तान श्रेयस अय्यर 0 रन पर आउट हुए वहीं ऋषभ पंत ने 5 रन बनाए। वेस्ट इंडीज के लिए चेमार होल्डर ने 10 ओवरों में 70 रन खर्च कर 3 विकेट झटके।