
Australia vs England, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 36वां मुक़ाबला गत चैम्पियन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 287 रनों का लक्ष्य रखा है। कंगारू टीम के लिए मार्नश लाबुशेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। वहीं इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने चार विकेट लिए हैं।
पहले हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्नश लाबुशेन ने 83 गेंद पर 7 चौके की मदद से 71 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 52 गेंद पर पांच चौके की मदद से 47 और मार्कस स्टोइनिस ने 32 गेंद पर तीन चौके और दो सिक्स की मदद से 35 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने 9.3 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और मात्र 38 के स्कोर पर दो विकेट खो दिये। इंग्लैंड को पहली सफलता क्रिस वोक्स ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट किया। हेड 10 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें भी क्रिस वोक्स ने ही आउट किया। वोक्स ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर वॉर्नर को डेविड विली के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने 16 गेंद पर 15 रन बनाए।
स्टीव स्मिथ इस मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। आदिल रशीद की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका जोश इंगलिश के रूप में लगा। वह छह गेंद पर तीन रन ही बना सके हैं। अदिल रशीद की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा। लाबुशेन 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड का शिकार बने। वुड ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया।
इसके बाद कैमरन ग्रीन अर्धशतक लगाने से चूक गए। 41वें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड विली ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड को सातवीं सफलता लियाम लिविंगस्टोन ने दिलाई। उन्होंने 44वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को आउट कर दिया। स्टोइनिस ने सिक्स मारने के प्रयास में बाउंड्री पर जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा दिया।
इंग्लैंड को आठवीं सफलता मार्क वुड ने दिलाई। उन्होंने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को आउट किया। कमिंस 13 गेंद पर 10 रन बनाकर डेविड मलान को कैच थमा दिया। इंग्लैंड के लिए आखिरी विकेट वोक्स ने लिया। अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को आउटकिया। स्टार्क ने 13 गेंद पर 10 रन बनाकर मोईन अली को कैच थमा दिया।
इंग्लैंड के लिए वोक्स के अलावा मार्क वुड और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए। डेविड विली और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक सफलता मिली।
Published on:
04 Nov 2023 06:15 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
