
Brendon Mccullum 22Bet ECB: अपने जमाने के सबसे निर्भीक और आक्रामक बल्लेबाज रहे ब्रैंडन मैकुलम अभी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच हैं। इनके कार्यकाल में पिछले साल इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के इस कायाकल्प में हेड कोच मैकुलम की सबसे अहम भूमिका है। मैकुलम ने एक नया मॉडल पेश किया जिसे बैजबॉल कहा जाता है। इसमें टेस्ट फॉर्मेट में भी आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए रणनीति बनाई जाती है, और यह रणनीति इंग्लैंड के लिए रंग भी ला रही है। इंग्लैंड के खिलाड़ी अब टेस्ट को भी वनडे के अंदाज में खेलते हैं, बता दें कि मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने पिछले 12 टेस्ट मैचों में से 10 में जीत हासिल की।
लेकिन कुछ दिन पहले मैकुलम एक ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन में दिखने के कारण मुश्किल में पड़ गए थे। जिसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही थी कि कहीं से यह उसके भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन तो नहीं है। बता दें कि मैकुलम जनवरी में 22bet के ब्रांड एम्बेसडर बने थे और उसके बाद उसके ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट में नजर आए थे। धीरे-धीरे विवाद गहराता चला गया और बात जांच तक आ पहुंची। लेकिन अब इस मामले में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने नया अपडेट दिया है।
निर्दोष साबित हुए कोच मैकुलम
इस पूरे मामले को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के ओर से एक जांच समिति बिठाई गई। इस समिति को बनाने के पीछे मकसद यह था कि अगर मैकुलम किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाते हैं तो उनसे इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कोच पद छीन लिया जाएगा।
लेकिन अब उनके जांच में ऐसा कोई भी उल्लंघन नहीं पाया गया है। इस मामले में ईसीबी ने मैकुलम को निर्दोष करार देते हुए बिल्कुल साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और उन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें : बहुत जल्द भारत के लिए खेलेगा यह खिलाड़ी, रोहित ने MI के इस धुरंधर के लिए की भविष्यवाणी
शानदार रहा है इंटरनेशनल कैरियर
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के इंटरनेशनल कैरियर की बात करें तो उन्होंने करीब 14 साल तक अपने देश की सेवा की। इस दौरान उन्होंने 260 वनडे 101 टेस्ट और 71 टी20 मुकाबले खेले। एकदिवसीय में मैकुलम ने लगभग 31 की औसत से 6083 रन बनाए।
जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल थे। वही टेस्ट फॉर्मेट में मैकुलम के नाम लगभग 39 की औसत से 6453 रन दर्ज है। जिसमें उनके द्वारा 12 शतक और 31 अर्धशतक लगाए गए। वही सबसे छोटे फॉर्मेट की बात करें तो मैकुलम ने लगभग 36 की औसत से 2140 रन बनाए। जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है।
यह भी पढ़ें : सहवाग बोले-ऐसी स्थिति में धोनी को बैन करना पड़ेगा, जानिए पूरा माजरा
Updated on:
20 Apr 2023 12:24 pm
Published on:
20 Apr 2023 12:13 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
