3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच भिड़ंत कल, जीत के साथ अंग्रेजों की नजर रैंकिंग पर

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच शनिवार को लंदन में वनडे मैच खेला जाना है। इस मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड रैंकिंग में नंबर वन पर अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Jun 2018, 8:05 PM IST

cricket

इंग्लैण्ड के पास मौक़ा बनी रह सकती है ICC रैंकिंग में नंबर 1 टीम

नई दिल्ली। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच शनिवार से शुरू हो रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की कोशिश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखने की होगी। इस मैच के बाद इंग्लैंड को 13 जून से पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। यह सीरीज दोनों टीमों को अगले साल इंग्लैंड में ही होने वाले विश्व कप के लिए तैयारी का मौका देगी और दोनों टीमों को वर्ल्ड कप से पहले अपने खिलाड़ियों के सभी पक्षों को जांचने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है तब क्रिकेट का रोमांच दोगुना हो जाता है ।

भारत से छीन कर बनी है नंबर 1 टीम-
दो मई को जारी रैंकिंग में इंग्लैंड ने भारत को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया था। इंग्लैंड अगर आस्ट्रेलिया से 2-3 से हार भी जाती है तो वह अपना पहला स्थान कायम रखेगी। लेकिन इसके लिए उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते मैच में जीत हासिल करनी होगी। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड और भारत के बराबर 122 अंक होंगे और दशमलव अंकों के आधार पर इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी।

मौजूदा रैंकिंग का ये है गणित -
आस्ट्रेलिया से 2-3 से हारने के बाद इंग्लैंड के 120 अंक हो जाएंगे। लेकिन यदि इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड से हार जाती है तो वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की शुरुआत 123 अंकों के साथ करेगी। अगर स्कॉटलैंड किसी भी तरह से इंग्लैंड को हरा पाने में कामयाब रहती है तो वह पांच अंक हासिल करने के साथ अपने अंकों की संख्या 33 पहुंचा देगी। इससे स्कॉटलैंड की टीम को फायदा होगा। एक संभावना यह भी बनती है कि अगर आस्ट्रेलिया सीरीज के सभी मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो भी वह इंग्लैंड को पछाड़ नहीं पाएगी, लेकिन वह तीसरे स्थान पर आ सकती है।