8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE Eng vs Ind: लॉर्ड्स में हो रही है बारिश, अब तक नहीं किया जा सका है टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट इस समय लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। मैच के पहले दिन में क्या कुछ चल रहा है जानें इस स्टोरी में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Aug 2018, 3:14 PM IST

live

LIVE Eng vs Ind:

नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इस समय लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम इस मैच में जीत के इरादे से उतरेगी। लेकिन लॉर्ड्स में आज सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते अभी तक टॉस नहीं हो सका है।

सुबह-सुबह हुई बारिश-
लॉर्ड्स में आज सुबह-सुबह बारिश हुई है। बारिश के चलते टॉस होने में देरी होने की आशंका जाहिर की जा रही है। साथ ही बारिश के कारण दोनों टीम अपने अंतिम एकादश के चयन में ज्यदा सावधानी बरतेंगे। सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बढ़िया रहा था। ऐसे में लॉर्ड्स टेस्ट में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों से वैसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

बल्लेबाजों पर अच्छा प्रदर्शन का दवाब-
बर्मिंघम में हुए पहले टेस्ट में दोनों टीमों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिला था। तीसरे-चौथे दिन मैच दोनों टीमों के लिए खुला हुआ था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के हथियार डाल देने के कारण भारत को 31 रनों के अंतर से हार झेलना पड़ा। पहले मैच की दोनों पारियों में 149 और 51 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान कोहली ने हार के बाद बल्लेबाजों को आईना देखने की बात कही थी। ऐसे में इस टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दवाब होगा।

लॉर्ड्स में भारत का प्रदर्शन-
लॉर्ड्स स्टेडयिम में भारतीय टीम के प्रदर्शन को बहुत बढ़िया तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इंग्लैंड में भारत का अबतक जैसा प्रदर्शन रहा है, उसके लिहाज से लॉर्ड्स बेहतर है। भारत ने लॉर्ड्स में अबतक कुल 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से वह दो ही टेस्ट जीत पाई है, जबकि 11 में उसे हार मिली, चार टेस्ट ड्रॉ रहे। वहीं इंग्लैंड में अबतक भारत ने कुल 58 टेस्ट मैच खेला है। जिसमें मात्र 6 मुकाबलों में जीत मिली है।

इंग्लैंड की संभावित एकादश-
जोए रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम कुरैन, आदिल रशीद, स्टूअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, मोईन अली।

भारत की संभावित एकादश-
विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, कुलदीप यादव, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।