
IND VS ENG : थर्ड अंपायर ने अजिंक्य रहाणे को नो बॉल पर दिया आउट, अब सोशल मिडिया पर हो रहा बवाल
नई दिल्ली।भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों के सीरीज का चौथा मैच अभी चल रहा है । संपन्न हुए तीन मैचों में अभी भारतीय टीम 2-1 से पीछे है। चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को टेस्ट के पहले ही दिन 246 पर ढ़ेर कर दिया । जवाब में उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद मध्यक्रम में खराब बल्लेबाजी के कारण अपनी पहली पारी में 273 रन ही बना सकी।भारत की बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे का विकेट विवादों की वजह से चर्चा में है ।
भारत की पहली पारी सिर्फ 273 रन पर ही सिमटी
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सिरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये टेस्ट मैच भी विवादों की वजह से चर्चा में है । जहां पहले दिन बुमराह की नो बॉल चर्चा में थी। वही टेस्ट मैच के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे का विकेट चर्चा में आया है।आपको बता दें भारत की पहली पारी सिर्फ 273 रन पर ही सिमट गई थी। इससे पहले कोहली और पुजारा टीम को संभाल रहे थे। इस दौरान कोहली 44 रन बना के आउट हो गए।
पुजारा का विकेट बना विवादों की वजह
उनके आउट होने के बाद रहाणे और पुजारा ने टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान बेन स्टोक्स की एक गेंद पर अंपायर ने रहाणे को आउट दे दिया। रहाणे ने पुजारा से बात कर के रिव्यु लिया। इस रिव्यु में साफ दिख रहा था कि स्टोक्स का पैर लाइन से बाहर है। लेकिन इसके बाद भी अंपायर ने रहाणे को आउट दे दिया।रहाणे खुद भी काफी हैरान दिखें । सोशल मीडिया पर इस विकेट को लेकर इंग्लैंड की काफी आलोचना हो रही है ।
Updated on:
1 Sep 2018, 3:05 PM IST
Published on:
1 Sep 2018, 3:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.