29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल के 5 क्रिकेट खिलाड़ियों पर प्रतिबंध से 8 पर लगा जुर्माना, संजू सैमसन भी शामिल

जिन पर जुर्माना लगा है उनमें अक्षय, संजू, सलमान, सिजोमोन जोसेफ और वी.ए. जगदीश शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 Aug 2018, 9:05 PM IST

केरल के 5 क्रिकेट खिलाड़ियों पर प्रतिबंधि तो 8 पर लगा जुर्माना, संजू सैमसन भी शामिल

नई दिल्ली। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने शुक्रवार को अपने राज्य की टीम के पांच खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया जबकि आठ खिलाड़ियों पर जुर्माना ठोंका। जिन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन भी शामिल हैं।इन सभी को राज्य की टीम के कप्तान सचिन बेबी के विरोध पर सजा मिली है।

पांच खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और आठ पर जुर्माना
केसीए के सचिव श्रीजीत नायर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत सुनवाई के बाद यह बात साफ थी कि यह सभी खिलाड़ी टीम की शांति, सौहार्द, स्थिरता व केसीए के हितों को नुकसान पहुंचा रहे थे। साथ ही कप्तान के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में शामिल थे।नायर ने कहा, "कप्तान और केसीए को बदनाम करने के लिए सोचा समझा अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि पांच खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और आठ पर जुर्माना लगाया जाए।"

तीन वनडे मैच और तीन दिन के मैच फीस का जुर्माना लगा
जिन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा है वो अगले तीन वनडे मैच नहीं खेलेंगे और जिन पर जुर्माना लगा है उनपर वन डे के लिए पेनाल्टी बीसीसीआई के तीन दिन के मैच फीस के बराबर होगी। जिन पांच खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें राइफी विन्सेंट गोमेज, संदीप.एस. वरियर, रोहन प्रेम, आसिफ के और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :- Ind vs Eng : भारत की वो गलतियां जो न हुई होती तो इंग्लैंड 100 रन से पहले हो जाता ऑल आउट

15 सितंबर से पहले जुर्माना जमा करने का निर्देश
जिन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा है उनमें अभिषेक मोहन, अक्षय के.सी, फाबिद फारूक अहमद, निधीश एम.डी, संजू सैमसन, सलमान निजार, सिजोमोन जोसेफ और वी.ए. जगदीश शामिल हैं। खिलाड़ियों से कहा गया कि वह जुर्माने की रकम मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 सितंबर से पहले जमा कराएं और इसका सबूत पेश करें।केसीए ने खिलाड़ियों को आगे इस तरह के विवाद से बचने की चेतावनी दी है।