16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR vs GT: फिन एलेन ने मार – मार के किया गुजरात के गेंदबाजों का बुरा हाल, IPL इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक से चूके

फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 35 गेंद पर चार चौके और 10 छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेली। इस दौरना उनका स्ट्राइक रेट 265.71 का रहा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 16, 2026

फिन एलन ने गुजरात के गेंदबाजों को जमकर कूटा (photo - IPL Official Site)

Finn Allen, Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 60वां मुकाबला तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने मार - मार के गुजरात के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया।

एलन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 35 गेंद पर चार चौके और 10 छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेली। इस दौरना उनका स्ट्राइक रेट 265.71 का रहा। एलन को साई किशोर ने राशिद खान के हाथों बाउंड्री पर कैच आउट कराया। इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए। अपनी इस पारी के दौरान फिन एलन ने 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और अंगकृष रघुवंशी के साथ 95 रनों की साझेदारी की।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम एक-एक करके हर मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हमें तीन मैच जीतने हैं और फिर देखना है कि आगे क्या होता है। पिछले पांच मैचों में हमने बहुत बढ़िया क्रिकेट खेला है। हम पहले फील्डिंग करना भी चाह रहे थे। पिच में थोड़ी नमी है। मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा। वरुण फिट हैं और टीम में वापस आ गए हैं।"

केकेआर 11 मैचों में 4 जीत और एक रद्द मैच से 1 अंक से हासिल कर कुल 9 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। टीम प्लेऑफ की दौर से अभी आधिकारिक रूप से बाहर नहीं हुई है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव है। हालांकि केकेआर बाकी बचे 3 मैच निश्चित रूप से बड़े अंतर से जीतना चाहेगी और इसकी शुरुआत जीटी के खिलाफ करना चाहेगी।