27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 साल के करियर में कुक के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

अश्विन ने शानदार फिरकी डालते हुए कुक को बोल्ड कर दिया। ऐसा ही कुछ अश्विन ने पहली पारी में भी किया था। इस बोल्ड के साथ अश्विन कुक को एक ही मैच की दोनों पारी में बोल्ड करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। कुक के 157 मैचों के टेस्ट करियर में आज तक किसी भी गेंदबाज ने उन्हें दोनों पारियों में बोल्ड नहीं किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Aug 2018, 9:27 AM IST

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की मदद से भारत ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए। यह स्कोर हालांकि इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 287 रनों से 13 रन कम रहा। इंग्लैंड ने पहली पारी के लिहाज से 13 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी इंग्लैंड को भारतीय फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एलिस्टर कुक (0) को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। अश्विन ने कुक को बोल्ड करते ही उनके नाम के साथ एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ दिया जो उनके टेस्ट करियर में आज तक कभी नहीं हुआ।

अश्विन ने कुक को फिर किया आउट
अश्विन ने शानदार फिरकी डालते हुए कुक को बोल्ड कर दिया। ऐसा ही कुछ अश्विन ने पहली पारी में भी किया था। इस बोल्ड के साथ अश्विन कुक को एक ही मैच की दोनों पारी में बोल्ड करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। कुक के 157 मैचों के टेस्ट करियर में आज तक किसी भी गेंदबाज ने उन्हें दोनों पारियों में बोल्ड नहीं किया है। इतना ही नहीं ये 9वी बार था जब अश्विन ने कुक को आउट किया हो। अश्विन से ज्यादा मोर्ने मोर्केल ने कुक को 11 बार आउट किया है। वहीं अश्विन ने कुक के अलाव सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को 9 बार आउट किया है।

कोहली ने जड़ा शानदार शतक
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में रनों के भूखे कोहली ने दूसरे दिन गुरुवार को विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और भारतीय टीम को 274 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।इससे पहले कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 39 रन था, लेकिन इस बार कोहली ने जुझारूपन और दृढ़ता से इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी का सामना किया और 225 गेंदों में 22 चौकों तथा एक छक्के की मदद से बेहतरीन शतकीय पारी खेली। स्टम्प्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त को 22 रनों तक पहुंचा दिया। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज केटन जेनिंग्स पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग