7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018 : चोट के चलते चेन्नई सुपर किंग्स का ये दिग्गज पहली बार नहीं खेलेगा आईपीएल

पांव में चोट लगने के कारण सुरेश रैना आईपीएल के दो मैचों से बाहर हो गए हैं, ये पहली बार होगा जब चेन्नई सुपरकिंग्स रैना के बिना मैदान पर उतरेगी

2 min read
Google source verification
ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग मैं दो साल बाद वापसी कर रही पूर्व विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें काम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। पहले मैच में हरफनमैला खिलाड़ी केदार जादव चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए उसके बाद कावेरी जल विवाद के चलते सुपरकिंग्स का होम ग्राउंड चेन्नई से बदल कर पुणे कर दिया गया अब खबर आ रही हैं के चेन्नई का एक और दिग्गज बल्लेबाज बल्लेबाज चोट की वजह से दो मैचों के लिए आईपीएल से बाहर हो गया है।

पहली बार रैना के बिना खेलेगा चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना पांव में चोट लगने के कारण आईपीएल के दो मैचों से बाहर हो गए हैं। रैना अपने करियर में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे। वह 15 अप्रैल को पंजाब और 20 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। ये 11 सीजन में पहली बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैदान पर रैना के बिना उतरेगी।

चोट के चलते दो मैचों के लिए बाहर
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में रैना को चोट लगी थी। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई ने 203 रनों को लक्ष्य हासिल किया था। मैच के दौरान रैना को विकेटों के बीच में दौड़ने में परेशानी हुई थी। रैना का चोटिल होना चेन्नई के लिए बड़ा धक्का है क्योंकि केदार जाधव चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस रविवार को होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

जादव की जगह डेविड विली को शामिल किया गया है
वेबसाइट 'क्रिकइंफो' ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि जाधव की जगह टीम में शामिल होने वाले डेविड विली "अभी टीम से नहीं जुड़ पाए हैं क्योंकि उनके वीजा की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है।"