आप अगर आईपीएल के टिकट खरीदने जा रहे हैं तो पहले यह जान लें कि आईपीएल का टिकट कितने रुपए का है। तो आइए जानें कि आईपीएल के टिकटों के दाम - IPL के टिकट के दाम 400 रुपए से शुरू होकर 26,000 रुपए तक तय किए गए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए शुरूआती टिकट के दाम 800 रुपए निर्धारित किए गए हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स के शुरूआती टिकट का दाम 500 रुपए निर्धारित किया गया है और कोलकाता नाइट राइडर्स के शुरूआती टिकट के दाम 400 रुपए निर्धारित किया गया है।