31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC के बदले हुए नियमों के साथ पहली बार खेल रही टीम इंडिया, जानें मैच से पहले क्या बोले कप्तान कोहली

आईसीसी ने क्रिकेट को और रोचक बनाने के लिए कई नियम बनाए हैं। पहला मौका है जब भारत आईसीसी के नए नियमों के अनुसार क्रिकेट खेलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 22 Oct 2017, 4:25 PM IST

for the first time India will be playing with new rules

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये पहला मौका है जब भारत आईसीसी के नए नियमों के अनुसार क्रिकेट खेलेगा। जी हां, भारत आईसीसी के नए नियमों के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार सीरीज खेलेगा। बता दें कि आईसीसी ने क्रिकेट को और रोचक बनाने के लिए कई नियम बनाए हैं। वैसे तो ये नियम 28 सितंबर से लागू हो गए थे लेकिन तब आईसीसी ने कहा था कि नए नियम 28 सितंबर के बाद शुरू होने वाली सीरीज से लागू होंगे। गौरतलब है कि भारत उसके बाद से पहली सीरीज खेल रहा है।

कुछ नियम काफी कठिन हैं

नए नियमों को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा- "कुछ नियम काफी कठिन हैं। बल्लेबाज के क्रीज पर पहुंचने के बाद अगर बल्ला हवा में उठ जाता है तो भी वह नाट आउट होगा। डीआरएस में अंपायर के फैसले का नियम। कुछ नियम है जो काफी रोचक हैं। कैचिंग को लेकर भी नियम है। इन नये नियमों के बारे में जानकारी जरूरी है शुरुआत में कठिनाई होती है, लेकिन हमें इसकी आदत हो जायेगी।" कोहली ने आगे कहा कि नये नियमों से खेल और रोमांचक और पेशेवर हो जायेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 200वां वनडे खेलने को तैयार विराट ने कहा कि नए नियम आने से आपको मैदान पर कई बातों पर ध्यान देना होगा, जिससे खेल के दौरान जरूरी बातों पर फोकस बढे़गा। बता दें कि आईसीसी ने अंपायरों को यह अधिकार भी दिया है कि बदसलूकी की घटना पर वे खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं। इसके अलावा बल्ले की मोटाई, फेक फील्डिंग व रन आउट को लेकर भी कई नियम लागू किए हैं।


हम रैंकिंग के बारे में नहीं सोचते

उन्होंने कहा, ‘हम रैंकिंग के बारे में नहीं सोचते अंक बंट जाते हैं। हमारा ब्रेक रहा और उस दौरान दक्षिण अफ्रीका खेल रहा था तो आप कुछ नहीं कर सकते। आप यह सोचकर दुखी नहीं हो सकते कि आपकी शीर्ष रैंकिंग चली गई। दक्षिण अफ्रीका ने रेटिंग अंकों के आधार पर भारत को आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान से हटा दिया।