5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है ये बाएं हाथ का फास्ट बॉलर

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Oct 21, 2017

This left-handed fast bowler can make it difficult for Team India

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले अपने एक बयान में भारतीय सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा। रोहित ने कहा कि भारतीय टीम का पूरा ध्यान न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को समझने पर होगा। रोहित शर्मा का मानना है कि न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज सीरीज का पहला मैच यहां वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेला जाना है। रोहित ने कहा कि आखिरी बार भारत के पास बाएं हाथ का तेज गेंदबाज काफी समय पहले था। मुझे लगता है कि वनडे प्रारुप में भारत के लिए जहीर खान बाएं हाथ के आखिरी स्तरीय तेज गेंदबाज थे। हमारे जैसे बल्लेबाजों के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा और ट्रेंट बोल्ट उनमें से एक प्रमुख गेंदबाज हैं। उनके खिलाफ खेलना सभी बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

दो बार आउट कर चुके हैं
न्यूजीलैंड की टीम जब पिछली बार भारत दौरे पर आई थी तो बोल्ट ने काफी घातक गेंदबाजी की थी। बोल्ट ने दिल्ली, रांची और विशाखापत्तनम में दो-दो विकेट चटकाए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट ने उस सीरीज के दौरान रोहित को चार मैचों में दो बार आउट किया था। बोल्ट ने इस बार भारत दौरे के पहले अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ 38 रन पर पांच विकेट लेकर रोहित सहित कई भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटे बजा दी है। उपकप्तान ने कहा कि हम उन्हें पिछली बार खेल चुके हैं और हमें पता है कि वह क्या करेंगे। हमें पता है कि एक गेंदबाजी ईकाई के रूप में उनके पास कितनी क्षमता है। यह सिर्फ बाएं हाथ के गेंदबाजी को लेकर नहीं है बल्कि हमें उनकी पूरी गेंदबाजी ईकाई के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

रोहित की बोल्ट को लेकर यह चेतावनी इस कारण भी है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ ने गुवाहाटी में दूसरे टी 20 मैच में शुरुआती स्विंग और एंगल का इस्तेमाल करते हुए 21 रन पर चार विकेट चटकाए थे और भारत के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।