5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC रैंकिंग: कोहली ने गंवाई नंबर वन की बादशाहत, टॉप पर आया यह बल्लेबाज

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को आईसीसी द्वारा जारी की गई वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में एक पायदान खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं

2 min read
Google source verification
icc rankings

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को आईसीसी द्वारा जारी की गई वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में एक पायदान खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली को हटाकर नंबर 1 के स्थान पर कब्जा कर लिया है।कोहली रेटिंग अंकों में डीविलियर्स से सिर्फ 2 अंक पीछे हैं।

176 रनों की पारी ने पहुंचाया शीर्ष पर

बांग्लादेश के खिलाफ पर्ल में खेली गई 176 रनों की पारी की बदौलत एबी डीविलियर्स की रैंकिंग में इतना उछाल आया है। टॉप 10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अन्य भारतीय रोहित शर्मा हैं, जो दो पायदान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर होकर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमरा और अक्षर पटेल टॉप टेन में

गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल टॉप 10 में शामिल दो भारतीय हैं। बुमराह एक पायदान खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि पटेल आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के हसन अली टॉप पर हैं, जो छह पायदान की छलांग से इस साल वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। हसन अली ने श्रीलंका के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में अभी तक 9 विकेट झटके हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कोई भी भारतीय टॉप 10 में शामिल नहीं है। पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर बरकरार हैं।

टीम इंडिया को भी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दी है पटखनी

वही आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की टीम 52 मैचों में 6,244 अंक हासिल कर आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अभी साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय श्रृंखला चल रही है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने दो वनडे जीत कर टॉप स्पाट पर काबिज हो गई है। भारत ने पिछली श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देकर टॉप पोजीशन हासिल किया था।