31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी के संन्यास को लेकर बोले पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग, कहा- चयनकर्ता माही को बताए ये आपकी आखिरी सीरीज है

भारतीय टीम ( Team India ) के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ( Virender Sehwag ) ने कहा कि संन्यास पर फैसला लेने का अधिकार धोनी का है, चयनकर्ता चाहें तो वो उन्हें बाहर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
620949-sehwag-dhoni-pti-ians.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया ( Team India ) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ( Virender Sehwag ) ने एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) के संन्यास का मुद्दा छेड़ दिया है। सहवाग ने कहा कि चयनकर्ताओं को अगर लगता है कि धोनी में अब क्रिकेट नहीं बची है तो उन्हें धोनी को साफ कह देना चाहिए कि यह आपकी आखिरी सीरीज है। इसके बाद आपको संन्यास लेना है।

धोनी पर वर्ल्ड कप में धीमा खेलने का आरोप लगा था

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) के कई मैचों में धोनी पर धीमी बल्लेबाजी करने का आरोप लगा था। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी पर धीमा खेलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने धोनी का बचाव करते हुए कहा था कि धोनी ने टीम की जरूरत की हिसाब से बल्लेबाजी की थी।

संन्यास पर फैसला लेने का हक धोनी को है - सहवाग

ऐसा नहीं है कि सहवाग ने महेंद्र धोनी को टीम से निकालने की बात कही हो। वीरू ने अपनी बात में चयनकर्ता और धोनी दोनों का पक्ष रखा। धोनी के संन्यास को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने कहा कि संन्यास के लेकर फैसला लेने का हक धोनी को है। अगर वो फिटनेस को बरकरार रखते हुए पहले की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं तो उन्हें खेलते रहना चाहिए। इसको लेकर धोनी और चयनकर्ताओं में बात होना जरूरी है।

सहवाग को टीम के बाहर करने के लिए धोनी को माना जाता है जिम्मेदार

टीम इंडिया से वीरेंद्र सहवाग को बाहर करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बड़ा जिम्मेदार माना जाता रहा है। भारत के लिए खेलते हुए भी कई बार सहवाग और धोनी के मतभेद सामने आये थे।

Story Loader