4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांगुली ने रोहित-धवन के चयन पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पहले टेस्ट मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 10 Jan 2018, 7:15 PM IST

saurav gaguly

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में खेले गए पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। भारत को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले टेस्ट मैच में 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट में भारत का शीर्ष क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा था। शिखर ने इस मैच में 16-16 और और रोहित ने 11 और 10 रन बनाए थे। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शनिवार से सेंचुरियन में खेला जाना है। गांगुली ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से कहा, विदेशी पिचों पर शिखर और रोहित का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। अगर आप घर के बाहर और विदेशों में उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो आपको सबकुछ समझ में आ जाएगा। विदेशों में उनके विफल होने के कारण हमें मुरली विजय और विराट कोहली पर कुछ ज्यादा ही निर्भर होना पड़ता है। पूर्व कप्तान ने कहा, आप चेतेश्वर पुजारा को देखिए, उन्होंने उपमहाद्वीप में करीब 13-14 शतक बनाए हैं। मैं लोकेश राहुल के बारे में बात करना चाहता हूं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका में रन बनाए हैं। यह सिर्फ फॉर्म की बात नहीं है, बल्कि हमें यह भी देखना होगा कि कौन कहां रन बनाते हैं। उन्होंने साथ ही कहा, लेकिन अभी भी ज्यादा कुछ नहीं हुआ है, मैं मैच के परिणाम से हैरान नहीं हूं। हमारे पास विराट के रूप में शानदार कप्तान हैं और हम अगले मैच में जरूर अपनी गलतियों को सुधारेंगे और अच्छा परिणाम देंगे।
नहीं बदलनी चाहिए रणनीति

गांगुली का मानना है कि बेशक हम पहला मैच हार गए हो, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन को अपने रणनीति में बदलाव नहीं करना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि कप्तान और कोच टीम की रणनीतियों में बदलाव करेंगे। हां, इस बात की संभावना जरूर है कि रहाणे और राहुल में से एक को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। यदि रहाणे को रोहित की जगह शामिल किया जाता है तो टॉप आर्डर में राहुल को मौका मिलने की संभावना है। गांगुली ने सेंचुरियन की पिच को लेकर कहा, सेंचुरियन का भी विकेट भी तेज ही रहेगा। वहां की विकेट तो केप टाउन से भी तेज और उछाल भरी होगी। हलांकि तेज गेंदबाजों को उतनी ङ्क्षस्वग नहीं मिल सकती है, जितनी कि उन्हें केप टाउन में मिली थी। लेकिन विकेट में गति जरूर होगी।