गंभीर ने यह भी जोड़ा कि खिलाड़ियों, फ्रेंचाइज़ियों और फैंस को अब अधिक जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने कहा, ''भविष्य में, हमें इन रोड शो की योजना बनाते समय थोड़ा और सचेत रहना चाहिए। हम इस तरह के समारोह को स्टेडियम के अंदर आयोजित करने पर विचार कर सकते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। प्रशंसक उत्साहित होते हैं, प्रशंसक भावुक होते हैं, लेकिन जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। आप किसी भी समय 11 लोगों को नहीं खो सकते। मेरे लिए, रोड शो नहीं होना चाहिए था।"