
Indian Premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का आगाज होने में मात्र एक दिन बचा है। इस लीग का पहला मुक़ाबला 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GG) और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेटरों की चोट से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमें हैं
RCB के लिए विल जैक्स और रजत पाटीदार पहले ही चोटिल हो चुके हैं और आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। अब उन्हें दोहरा झटका लगा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस समय चोट से परेशान है।
जोश हेजलवुड पैर की चोट के चलते बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज से बाहर हुए थे, वहीं पिछले साल चोटिल होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल अभी तक पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं। मैक्सवेल ने इस महीने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था, मगर वह सीरीज के आखिरी दो मुकाबले नहीं खेल पाए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेजलवुड के टी20 टूर्नामेंट के बाद के चरणों में खेलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेजलवुड आईपीएल में भाग लेने का फैसला करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेंगे। वहीं ग्लेन मैक्सवेल अब भी पूरी तरह से फिट नहीं है और पहले मुक़ाबले में नहीं खेलेंगे। बैंगलोर की टीम 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।।
RCB का स्क्वॉड- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल
Published on:
30 Mar 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
