7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs NZ: ग्लेन फिलिप्स के तूफानी अर्धशतक के बावजूद नहीं जीता न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने 20 रन से हराया

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य पीछा नहीं कर पाई और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड के लिए एक बार फिर उनके विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

2 min read
Google source verification
glan_ph.png

England vs New Zealand T20 World cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 33वां मुक़ाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया है। ब्रिस्बेन के द गब्बा मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुक़ाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड के सेमीफाइनल में जगह बनाए की उम्मीदें बरकरार है। वहीं न्यूजीलैंड की हार से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड की हार के बाद यह ग्रुप पूरी तरह से खुल गया है और अब अफगानिस्तान को छोड़कर कोई भी टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य पीछा नहीं कर पाई और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड के लिए एक बार फिर उनके विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। फिलिप्स ने 26 गेंदों में 51 रन की परी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन सिक्स और चार चौके लगाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन और क्रिस वोक्स ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स ने डेवोन कॉन्वे को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। कॉन्वे नौ गेंदों में तीन रन बना सके। बटलर ने विकेट के पीछे अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। पारी के पांचवें ओवर में 28 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। फिन एलेन 11 गेंदों 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 28 रन था। यहां से कप्तान केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को आगे बढ़ाया।

14 ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 26 गेंदों में 51 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 85 रन की साझेदारी पूरी हुई। तभी विलियमसन स्टोक्स की गेंद पर आदिल राशिद को कैच दे बैठे और पवेलियन लौट गए। विलियमसन ने 40 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली। विलियमसन के बाद क्रीज़ पर ऑलराउंडर जेम्स नीशम आए। लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाये और मार्क वुड की गेंद पर सैम करन को कैच दे बैठे। नीशम ने तीन गेंद पर 6 रन बनाए। इसके बाद क्रीज़ पर डेरिल मिशेल आए। मिशेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन तभी मिशेल लंबा शॉट खेलने के चक्कर में क्रिस वोक्स की गेंद पर क्रिस जॉर्डन को कैच दे बैठे।

अब बल्लेबाजी के लिए मिचेल सैंटनर आए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 18 गेंद में 49 रनों की जरूरत थी। 18वें ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स 36 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया।