4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPW vs GG: ग्रेस हैरिस के तूफान में उड़ा गुजरात, यूपी वारियर्स ने 26 गेंद रहते छह विकेट से हराया

UPW vs GG: ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर यूपी वॉरियर्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। हैरिस ने इस मुकाबले में 33 गेंदों में 60 रन और दीप्ति ने 14 गेंदों में 17 रन की नाबाद पारी खेली।

less than 1 minute read
Google source verification
upw_grace_harris_.jpg

UP Warriorz vs Gujarat Giants, WPL 2024: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का आठवां मुक़ाबला यूपी वारियर्स (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने ग्रेस हैरिस के तूफानी अर्धशतक की मदद से गुजरात जाएंट्स को 26 गेंद रहते छह विकेट से हरा दिया। यह यूपी की इस सीजन लगातार दूसरी जीत है। वहीं गुजरात जाएंट्स की तीसरी हार।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी के सामने 143 रन का मामूली लक्ष्य रखा था। जिसे यूपी ने मात्र 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो सिक्स और छह चौके लगाए। यह ग्रेस का गुजरात के खिलाफ तीसरी पारी में तीसरा अर्धशतक है।

उनके अलावा कप्तान एलिसा हीली ने 21 गेंद पर 33, दीप्ति शर्मा ने 14 गेंद पर नाबाद 17, चमारी अथापथु ने 11 गेंद पर 17 और किरण नवगिरे ने आठ गेंद पर 12 रनों का योगदान दिया। गुजरात के लिए तनुजा कंवर ने दो, मेघना सिंह और कैथरीन ब्राइस ने एक - एक विकेट झटके।

इस जीत के साथ यूपी वारियर्स के चार मैच में दो जीत के साथ चार अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में मुंबई इंडियंस (MI) को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उनका नेट रन रेट +0.21 हो गया है। वहीं गुजरात जाएंट्स को अबतक खेले गए तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी वह अंक तालिका के अंत पर है।

Story Loader