
Indian Premier league 2023 Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का पहला मुक़ाबला डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GG) और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात टाइटंस ने पिछले साल ही आईपीएल में डेब्यू किया है। आईपीएल में अब तक यह दोनों टीमें आपस में सिर्फ 2 बार भिड़ी हैं और दोनों ही बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई को हराया है। गुजरात ने आईपीएल 2022 में डेब्यू करते ही खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में गुजरात की नजर अपने अभियान की विजयी शुरुआत कर अच्छी लय हासिल करने पर होगी। दूसरी ओर, चेन्नई ने 15वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था और नौवें स्थान पर रही। सीएसके अब नए सिरे से धमाल मचाने की फिराक में होगी।
कहां देखें मैच -
टेलीविजन में इंडियन प्रीमियर लीग का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्सः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/ विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायडू , शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह।
गुजरात टाइटंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शिवम मावी, आर साईं किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शामी।
Published on:
31 Mar 2023 07:12 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
