
धवन ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे तेज डेब्यू शतक लगाया था। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में मात्र 85 गेंदों में शतक लगाया था।

उसी मैच में धवन ने एक और रिकॉर्ड बनाया था। जी हां इस मैच में धवन ने डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। धवन ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाये थे।

टेस्ट ही नहीं धवन ने वनडे क्रिकेट में भी कीर्तिमान रचे है। वनडे क्रिकेट में धवन सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। धवन ने मात्र 72 परियों में ये कारनामा किया हैं।

धवन विश्व कप 2015, चैंपियंस ट्राफी 2013 और चैंपियंस ट्राफी 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें भारत ने 2013 में इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्राफी जीती थी जिसमें धवन का अहम योगदान था।

भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर धवन बड़े ही मस्त मौला इंसान हैं। क्रिकेट के अलावा धवन अपना ज्यादातर वक़्त फैमिली के साथ गुजरना पसंद करते हैं। हालही में अपनी छोटी बहन की शादी के लिए भी धवन ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी।

स्टैट्स गुरु मोहनदास मेनोन ने धवन को ट्वीट करते हुए धवन के इस रिकॉर्ड के बारे में बताया।

वहीं भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने उनके साथ फोटो ट्वीट कर विश किया।

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धवन को कुछ इस अंदाज़ में ट्विटर में विश किया।