हार्दिक पांड्या के जन्‍मदिन पर आज हम आपको उनके जीवन का एक बेहद दिलचस्‍प किस्‍सा बताते हैं, जब लोग उनकी ढाबे वाला कहकर बेइज्‍जती कर देते थे। इसका खुलासा हार्दिक पांड्या ने एक शो के दौरान किया था।
हार्दिक पांड्या आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हार्दिक पांड्या को जन्मदिन की बधाई दी है। बचपन में गरीबी का दंश झेलने वाले हार्दिक पांड्या आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पांड्या बचपन से ही कुछ अलग हेयर स्टाइल रखने के शौकीन रहे हैं। इसी बीच एक समय ऐसा भी था, जब लोग उनकी ढाबे वाला कहकर बेइज्जती कर देते थे। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। आइये उनके जन्मदिन पर जानते उनके जीवन का ये बेहद दिलचस्प किस्सा आखिरी क्या है?
हार्दिक पांड्या ने गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में खुद बताया था कि बचपन से ही उन्हें स्टाइलिस्ट हेयर स्टाइल रखने का शोक था। वह अक्सर छोटे बाल रखते थे और बालों में कलर करवाते थे। इस कारण उन्हें मां से खूब मार भी पड़ती थी। पांड्या ने इसी शो में बताया कि वह जब भी कभी किसी ढाबे पर जाते तो अपनी मां का साथ नहीं छोड़ते थे कि कहीं लोग उन्हें ढाबे वाला कहकर कहीं प्लेट उठाने के लिए न कह दें।
ढाबे वाला कहकर ऑर्डर दे देते थे लोग
उन्होंने बताया कि कई बार उनके साथ ऐसा हुआ कि लोग बालों और स्किन कलर को देख उन्हें ढाबे वाला समझ लेते थे और खाने का ऑर्डर भी दे देते थे। इसलिए वह कभी ढाबे पर अकेले नहीं जाते थे।
बचपन बेहद गरीबी में बीता
हार्दिक पांड्या का 11 अक्टूबर 1993 को हुआ था। पांड्या का बचपन बेहद गरीबी में बीता है, लेकिन आज वह करोड़ों के मालिक हैं और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के बीच काफी पॉपुलर भी हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत कर फर्श से अर्श तक का ये सफर तय किया है।
हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ 90 करोड़ रुपये
बता दें कि हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग की देन हैं। आईपीएल ने उनकी किस्मत ही बदलकर रख दी है। कभी पाई के लिए दूसरों के मोहताज हार्दिक पांड्या आज करोड़ों के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ 90 करोड़ रुपये है।