2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टम्प पर बैट मारना पड़ा महंगा, एक के बाद एक हरमनप्रीत कौर को मिलेंगी ये सजा

मैच अधिकारी ने बताया है कि हरमनप्रीत कौर पर मैच फीस का 75 प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता है। उन्होंने कहा कि यह नियमों के लेवल-2 का उल्लंघन है, जो मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है। रमन को 3 डीमैरिट पॉइंट भी मिल सकते हैं। इसमें दो पॉइंट उनके मैदान पर किए गए व्यवहार को लेकर होंगे। जबकि उन्होंने मैच के बाद अंपायर पर जो आरोप लगाए हैं, उसके लिए उन्हें एक डीमैरिट पॉइंट मिलेगा।

2 min read
Google source verification
harman_kaur_ouit.png

Harmanpreet Kaur Fine India vs Bangladesh ODI: भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज 1-1 से ड्रा रही। इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जो टाई हो गया। इस मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अंपायरिंग के कुछ फैसलों को लेकर खफा नज़र आई और मैच के बाद उनपर जमकर भड़की।

मैच के दौरान एलबीडबल्यू आउट दिये जाने से हरमनप्रीत कौर नाराज़ हो गई और गुस्से में स्टम्प में बल्ला दे मारा था। इतना ही नहीं प्वेलियन जाते वक़्त भारतीय कप्तान ने गुस्से में गुस्से में अंपायर से कुछ कहा भी था। वहीं मैच के बाद अंपायरिंग को घटिया बताया था। कौर की इन सभी हरकतों के लिए उनपर बड़ा जुर्माना लग सकता है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मैच अधिकारी ने बताया है कि हरमनप्रीत कौर पर मैच फीस का 75 प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता है। उन्होंने कहा कि यह नियमों के लेवल-2 का उल्लंघन है, जो मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है। मैच अधिकारी ने कहा, 'स्टम्प पर बैट मारने के लिए हरमनप्रीत पर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जाएगा। जबकि मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान हरमन ने अंपायर पर कुछ आरोप लगाए थे। उसके लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।'

इतना ही नहीं, हरमन को 3 डीमैरिट पॉइंट भी मिल सकते हैं। इसमें दो पॉइंट उनके मैदान पर किए गए व्यवहार को लेकर होंगे। जबकि उन्होंने मैच के बाद अंपायर पर जो आरोप लगाए हैं, उसके लिए उन्हें एक डीमैरिट पॉइंट मिलेगा। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा था कि , 'मुझे लगता है कि इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। इसके अलावा इस मैच में जिस तरह की अंपायरिंग हो रही थी, यह बेहद चौंकाने वाला है। अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो मन बनके आएंगे कि हमें इस प्रकार की अंपायरिंग से निपटना होगा और उसके अनुसार खुद को तैयार करना होगा।'

भारतीय कप्तान ने मैच के दौरान जो किया उससे बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोती खुश नहीं हैं और उन्होंने भारतीय कप्तान को 'तमीज़' का पाठ पढ़ाया है। निगार सुल्ताना ने हरमनप्रीत की आलोचना करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर भारतीय कप्तान को थोड़े तमीज से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा, 'हमें इसके बारे में कुछ नहीं करना है। लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में, उन्हें थोड़े मैनर के साथ बात करनी चाहिए थी। यह पूरी तरह से उसका मामला है और मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। कुछ बातचीत थी जिसका मैं खुलासा नहीं कर सकती। लेकिन मुझे लगा कि माहौल सही नहीं था और इसलिए हम वहां से चले गए। क्रिकेट एक सम्मानजनक खेल है और जेंटलमैन का खेल है।'

Story Loader