
World Cup 2023 खेलने वाली टीम इंडिया से कटेगा इस खिलाड़ी पत्ता, अश्विन ने लीक किया नाम।
Ravichandran Ashwin : भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है। कई दिग्गजों ने वर्ल्ड कप जीतने और खिलाडि़यों को लेकर अभी से भविष्यवाणी शुरू कर दी है। इसी बीच टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने एक खिलाड़ी के वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक खिलाड़ी को वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने जा रहा है। बता दें कि ये खिलाड़ी फिलहाल भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहा है।
भारत ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूटयूब चैनल पर संजू सैमसन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने संजू सैमसन वर्ल्ड कप में मौका मिलने की अटकलों पर पूर्णविराम लगाया है। अश्विन ने कहा कि संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में अर्धशतक जड़ा था। वह मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। वह अच्छे औसत के साथ खेलते हैं।
वर्ल्ड कप के एक-दो साल बाद भी चयन मुश्किल
अश्विन ने कहा कि जब टीम इंडिया की बात आती है तो नंबर 3 और 4 संजू के लिए कभी नहीं खुला रहता। उनमें टैलेंट की कमी नहीं, लेकिन भारत को संजू से कुछ और उम्मीद रहती है। वर्ल्ड कप के बाद या उसके एक या दो साल बाद उनके लिए टीम इंडिया में जगह होगी या नहीं, हमें इसका भी इंतजार करना होगा। ऐसा इसलिए नंबर 3 विराट के लिए तय है।
यह भी पढ़ें : शिखर धवन बोले- हम विश्व कप जीतें या न जीतें, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ...
श्रेयस और केएल का चयन निश्चित
रोहित और गिल सलामी बल्लेबाज करेंगे तो श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का भी फिट होने पर चयन निश्चित है। हमें बैकअप के रूप में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है। 4 या 5 पर बैकअप की आवश्यकता होगी, लेकिन संजू सैमसन आईपीएल में ये भूमिका नहीं निभाते हैं। टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है मुझे लगता है कि जहां तक विश्व कप का सवाल है तो तिलक वर्मा लगभग वहां हैं।
यह भी पढ़ें : वसीम जाफर बोले- इस निडर बल्लेबाज को खिलाएं, तिलक वर्मा की तरह मचाएगा धमाल
Published on:
08 Aug 2023 02:12 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
