script

विश्व कप क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीयों ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, जाने उन रिकॉर्ड्स के बारे में

locationनई दिल्लीPublished: Jun 09, 2019 09:03:54 pm

भारत ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 350 से ज्यादा का स्कोर बनाया
विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भारत ने किया अपने नाम
सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड्स की भी बराबरी की

shikhar Dhawan

विश्व कप क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीयों ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, जाने उन रिकॉर्ड्स के बारे में

लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां केनिंगटन ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य रखा।

शिखर ने लगाया शतक

भारतीय पारी में सारे बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। शिखर धवन ने 109 गेंदों पर शानदार 117 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए। रोहित शर्मा (57) और विराट कोहली (82) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी ने धुआंधार पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों ने क्रमश: 48 और 27 रन बनाए।

रोहित-शिखर ने विश्व कप में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी की

इस पारी के दौरान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 127 रनों की शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत उन्होंने विश्व कप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के कीर्तिमान की बराबरी की। विश्व कप में यह इन दोनों का छठी शतकीय साझेदारी है। विश्व कप में इतनी ही शतकीय साझेदारी गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के नाम भी है।

दूसरी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बने शिखर-रोहित

शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी पहले विकेट के लिए सर्वाधिक पार्टनरशिप करने वाली दूसरी जोड़ी बन गई। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के 16 शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की की बराबरी। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम है।
इसके अलावा इन दोनों भारत की तरफ से भी दूसरी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इसमें 21 शतकीय साझेदारी के साथ पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली हैं तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच भी 16 शतकीय साझेदारी हुई है।

भारत बनी विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाली टीम

शिखर धवन के शतक के साथ ही विश्व कप में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में भारत 27 शतक लगाकर पहले नंबर पर पहुंची। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया 26-26 शतक लगाकर बराबरी पर थे। तीसरे नंबर पर 23 शतक लगाकर श्रीलंका की टीम है। चौथे और पांचवें पर क्रमश: 17 और 15 शतक लगाकर विंडीज और श्रीलंका की टीम है।

विश्व कप में भारत का यह चौथा सर्वाधिक स्कोर

विश्व कप में भारत का यह चौथा सर्वाधिक स्कोर है। भारत ने विश्व कप में 2007 में विंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे। इसके अलावा उसने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टांटन में छह विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए थे। तीसरा सर्वाधिक स्कोर 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में चार विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे। पांचवां सर्वाधिक स्कोर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलूरु में 338 रन था।
इसके अलावा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का यह सर्वाधिक स्कोर भी है। इससे पहले भारत ने 1987 विश्व कप में नई दिल्ली में छह विकेट पर 289 रन बनाए थे।

ये भी रिकॉर्ड बने

– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने सबसे कम पारी में 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 37 पारी में बनाए ये रन। तेंदुलकर ने 40, रिचर्डस और कोहली ने 44 और धोनी ने 45 पारियों में पूरे किए हैं दो हजार रन।

– शिखर धवन को लंदन ओवल का यह पिच काफी रास आता है। यहां पर उन्होंने पांच एकदिवसीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। ओवल में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है।

– इंग्लैंड में शिखर धवन ने 62.69 के औसत से अपने 1000 वनडे रन पूरे किए। इस दरमियान उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह पहले ऐसे भारतीय बने, जिसने इंग्लैंड में चार ओडीआई शतक लगाए हैं।

– भारत के खिलाफ विश्व कप में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 350 से अधिक रन बनाए थे। उन्होंने यह कारनामा 2003 विश्व कप के फाइनल में किया था और आज भारत पहली ऐसी टीम बनी, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350 से अधिक का स्कोर किया।

ट्रेंडिंग वीडियो