28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से, 19 नवंबर को अहमदाबाद में ​होगा फाइनल

भारत में 46 दिन तक चलेगा टूर्नामेंट, तीन नॉकआउट समेत कुल 48 मैच होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 22 Mar 2023, 7:03 AM IST

आइसीसी वनडे विश्व कप को लेकर बड़ी खबर... 5 अक्टूबर से होगा आगाज, 19 नवंबर को अहमदाबाद में ​विजेता का फैसला

आइसीसी वनडे विश्व कप को लेकर बड़ी खबर... 5 अक्टूबर से होगा आगाज, 19 नवंबर को अहमदाबाद में ​विजेता का फैसला

नई दिल्ली. भारत में इस साल होने वाले आइसीसी वनडे विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। मंगलवार को जारी मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगा। संभवतया इसका फाइनल देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को होगा। अहमदाबाद के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने 11 अन्य शहरों को शॉर्टलिस्ट किया है।

इन 11 शहरों में हो सकते हैं मुकाबले: 46 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में तीन नॉकआउट समेत कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलूरु, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर, राजकोट व मुंबई में खेले जाएंगे, हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि कौनसे मैच किस मैदान पर खेले जाएंगे।

जल्द तय होगी रूपरेखा
रिपोट्र्स के अनुसार, बोर्ड टूर्नामेंट की रूपरेखा जल्द ही तय करेगा। देश में मानसून को देखते हुए किसी भी स्थल को फाइनल नहीं किया गया है। वॉर्मअप मैचों के लिए भी कुछ स्थान तय किए जाएंगे।

सुलझाने होंगे कुछ मुद्दे: आइसीसी को सबसे पहले तो बीसीसीआइ से टूर्नामेंट के आयोजन में कर छूट को लेकर फैसले का इंतजा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो बीसीसीआइ को इसका खामियाजा भुगतना होगा। इसके अलावा पाकिस्तान टीम के लिए वीजा को मंजूरी भी एक अहम मुद्दा है।