30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC Ranking: तीन भारतीय टॉप 10 में, रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, जायसवाल का जलवा कायम

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 751 रेटिंग अंक के साथ पांचवे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली 9वें स्थान पर हैं और अब यशस्वी जायसवाल 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rohit_test.png

ICC Test Bowling Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में टीम भारतीय खिलाड़ी टॉप 10 में बने हुए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा फायदा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसका उन्हें फायदा मिला है। रोहित 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 751 रेटिंग अंक के साथ पांचवे स्थान पर आ गए हैं।

रोहित एक अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी टॉप 10 में हैं। जायसवाल को दो स्थान का फायदा हुआ है। वे 10 से दो स्थान ऊपर चढ़कर आठवे नंबर पर आ गए हैं। उनके 740 रेटिंग अंक हैं। वहीं कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 737 रेटिंग अंक के साथ 9वे स्थान पर हैं।

रैंकिंग में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन नंबर 859 रेटिंग अंक के साथ एक पर बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 824 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म को दो स्थानों का फायदा हुआ है। वे 768 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल चौथे स्थान पर हैं। उनके भी 768 रेटिंग अंक हैं। वहीं स्टीव स्मिथ दो स्थान खिसक कर पांचवे नंबर पर आ गए हैं। उनके 751 रेटिंग अंक हैं।

श्रीलंका के मदुशंका करुणारत्ने 750 रेटिंग अंक के साथ सातवे नंबर पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी नुकसान हुआ है। वे एक स्थान नीचे यानी नंबर 10 पर हैं। उनकी रेटिंग इस बार 735 की है।

Story Loader