बता दें कि चयन समिति ने विश्व कप के लिए जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है, उसमें केदार जाधव का नाम भी शामिल हैं। 15 सदस्यीय टीम के अलावा बोर्ड ने 5 रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है। इन पांच में अंबाती रायडू और ऋषभ पंत दो बल्लेबाज हैं। ऐसे में उम्मीद है कि चयन समिति पहले इन दोनों के नामों पर ही विचार करेगी। इसकी वजह इसलिए ज्यादा है, क्योंकि चयन समिति ने रिजर्व खिलाड़ियों का चयन करते वक्त इन्हें तैयार रहने को कहा था। उन्होंने कहा था कि विश्व कप काफी लंबा टूर्नामेंट है और इस बार हर टीम को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना है। ऐसे लंबे टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी अनफिट हो सकता है और आपका बुलावा आ सकता है। ऐसे में इन पांच खिलाड़ियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।