IND vs AUS WC 2023 Final: “सब्र रखो…इंडिया जीतेगी”, फैंस को बोलते नजर आए रणवीर सिंह, देंखे वीडियो
IND vs AUS WC 2023 Final: किक्रेट विश्व कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए हैं, जोकि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कम स्कोर माने जा रहे हैं। इससे भारतीय टीम के फैंस निराश हैं। इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों को वह सब्र रखने का इशारा कर रहे हैं।