
भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- IANS)
IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में आज रात 10:00 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हर हाल में जीत चाहिए, नहीं तो गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।
टीम इंडिया इस दौरे पर पहले ही कई निराशाजनक रिकॉर्ड बना चुकी है। अगर भारत ब्रिस्टल टी20 मुकाबला हार जाता है, तो टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार लगातार दो सीरीज टी20 सीरीज गंवा देगा। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम 2-0 से पीछे चल रही है।
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम 202 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई। यह टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का दूसरा सबसे छोटा स्कोर था। इस मुकाबले में भारतीय टीम 125 रन से हार गई, जो टी20 इतिहास की टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार रही। इंग्लैंड की टीम आज तक टी20 सीरीज में टीम इंडिया को हरा नहीं सकी है, लेकिन अब वह इतिहास बदलने की दहलीज पर खड़ी है।
इस इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम को अभी तक जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में चौथा टी20 भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला साबित हो सकता है।
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे।
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड
Updated on:
09 Jul 2026 12:19 pm
Published on:
09 Jul 2026 12:19 pm
