9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: फिर आमने-सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी-जोफ्रा आर्चर, अब तक दोनों के बीच दिखी है बराबरी की टक्कर

IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में खेला जाएगा, जहां एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं, जो अब तक सिर्फ 2 मैचों में 27 रन बना बाए हैं।
2 min read
Google source verification
vaibhav suryavanshi mistakes vs jofra archer

आर्चर की गेंद पर आउट हुए सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi vs Jofra Archer: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। अब तक दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। पहले मुकाबले में सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला छक्का लगाया था और दूसरे मुकाबले में आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

आर्चर की गेंद पर जड़ा पहला छक्का

मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया था। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था। हालांकि, आर्चर का सामना करने से पहले सूर्यवंशी ने जोश टंग की तीन गेंदें खेली थीं, जिन पर उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया था। लेकिन जैसे ही उन्होंने आर्चर का सामना किया, पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया।

उस मुकाबले में सूर्यवंशी ने आर्चर की तीन गेंदों का सामना करते हुए सात रन बनाए। आउट होने से पहले उन्होंने जोश टंग की गेंद पर भी एक छक्का लगाया था। इसके बाद वह विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए। उस मुकाबले में उन्होंने 14 रन बनाए थे।

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 13 रन बनाए। इस मैच में भी उन्होंने जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद जोश टंग की गेंद पर भी एक और छक्का लगाया। इस मुकाबले में भी उन्होंने आर्चर की तीन गेंदों का सामना किया और सात रन बनाए। यानी अब तक सूर्यवंशी जोफ्रा आर्चर की छह गेंदें खेल चुके हैं, जिन पर उन्होंने कुल 13 रन बनाए हैं।

सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से पीछे

टी20 सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से पीछे है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अब चौथे मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगर भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाती है या बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार इंग्लैंड भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने में सफल होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो या उससे अधिक मैचों वाली छह टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिनमें भारत ने पांच जीती हैं, जबकि एक सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी।

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के साथ जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा।