
नई दिल्ली। साउथैम्पटन में चौथा टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड के हाथों 1-3 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज से यहां ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी। विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को साउथम्पटन में 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। भारतीय टीम इसी कारण से टीम में कुछ बदलाव कर सकती हैं।
इन बदलावों का है अनुमान-
मेहमान टीम दो बदलाव कर सकती हैं। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा को टीम में रवि चंद्रन आश्विन की जगह शामिल किया जा सकता हैं। आश्विन चोट के कारण चौथे टेस्ट में भी तकलीफ में देखे गए थे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपनी जगह टीम में बनाए रख सकते हैं। हनुमा विहारी का टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए आज डेब्यू हो सकता है। वह हार्दिक पंड्या की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
अनुमानित प्लेइंग इलेवन-
केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मुहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह ।
इंग्लैंड ने नहीं किया कोई बदलाव-
इंग्लैंड की टीम ने पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा। इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। कुक के विदाई मुकाबले में इंग्लैंड किसी तरह की कोई कसार नहीं छोड़ना कहेगी। दोनों ही टीमों के पास इस मुकाबले में बहुत कुछ जीतने को बचा है ऐसे में यह टेस्ट कोई 'डेड रबर' नहीं है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-
जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड।
Updated on:
7 Sep 2018, 10:56 AM IST
Published on:
7 Sep 2018, 10:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.