13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG Test: ऋचा घोष ने पकड़ा टेस्ट क्रिकेट का सबसे खतरनाक कैच, मैडी विलियर्स को भी नहीं हुआ यकीन, देखें Video

स्नेहा ने ऑफ-स्टंप के बाहर अच्छी लंबाई पर गेंद हवा में डाली। विलियर्स ने आगे बढ़कर जोरदार ड्राइव खेला, लेकिन गेंद सीधे सिली पॉइंट पर गई। वहां खड़ी ऋचा ने एक मुश्किल कैच लपक लिया। शॉट इतना तेज था कि गेंद सीधे उनकी दाहिनी हथेली में चिपक गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 13, 2026

richa ghosh Catch

रिचा घोष ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे अच्छा कैच पकड़ा (Photo: IANS/X/@BCCIWomen)

Richa Ghosh catch, England Women vs India Women, One-off Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के दौरान भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी फील्डिंग में भी सबको प्रभावित किया है। मैच के चौथे दिन के अंतिम क्षणों में उन्होंने एक ऐसा कैच लपका, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

ऋचा घोष का खतरनाक कैच

स्पिनर स्नेहा राणा की गेंद पर ऋचा घोष ने सिली पॉइंट पर एक बेहद खतरनाक कैच लपककर मैडी विलियर्स को पवेलियन भेज दिया। स्नेहा ने ऑफ-स्टंप के बाहर अच्छी लंबाई पर गेंद हवा में डाली। विलियर्स ने आगे बढ़कर जोरदार ड्राइव खेला, लेकिन गेंद सीधे सिली पॉइंट पर गई। वहां खड़ी ऋचा ने एक मुश्किल कैच लपक लिया। शॉट इतना तेज था कि गेंद सीधे उनकी दाहिनी हथेली में चिपक गई। कैच लपकते ही ऋचा को दर्द हुआ और वे हाथ झटकने लगीं। मैडी विलियर्स को यकीन नहीं हो रहा था कि ऋचा ने ऐसा कुछ कर दिया है। वे एक मिनट तक क्रीज पर ही खड़ी रहीं।

जड़ा पांचवां सबसे तेज अर्धशतक

इससे पहले घोष ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट का पांचवां सबसे तेज अर्धशतक लगाया। ऋचा घोष दूसरी पारी के में 52 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहीं। घोष का ये अर्धशतक भारतीय महिला टीम की तरफ से लगाया पांचवां सबसे तेज अर्धशतक है। ऋचा ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड बेहतर किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2024 में चेन्नई में 54 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

संगीता दबीर के नाम है सबसे तेज अर्धशतक

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड संगीता दबीर के नाम है। उन्होंने 1995 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में मात्र 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। दूसरे नंबर पर शुभा सतीश हैं। शुभा ने 2023 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में 49 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। तीसरा और चौथा तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है। मंधाना ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे इसी टेस्ट में 50 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 2021 में मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

भारत इतिहास रचने से चार विकेट दूर

लॉर्ड्स की बात करें, तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित की है और पहली पारी में मिले 115 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 130 रन बनाए हैं। फिलहाल इंग्लैंड जीत से 327 रन दूर है, जबकि उसके पास सिर्फ 4 विकेट शेष हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग