28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-इंग्लैंड का टेस्ट मैच देखने स्टेडियम पंहुचा भगोड़ा विजय माल्या, फिर जो हुआ खुद ही देख लीजिए

लंदन के ओवल क्रिकेट मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मुकाबला 7 सितम्बर से खेला जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 9:53 AM IST

नई दिल्ली। फरार कारोबारी विजय माल्या इस समय लंदन में है और वह वहां आजाद जिंदगी जी रहा है। भारतीय बैंकों से करोड़ों का लोन लेकर न चुकाने वाले माल्या को लंदन के ओवल क्रिकेट मैदान पर भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को देखते हुए देखा गया। उसका एक वीडियो ट्विटर पर जारी हुआ है जिसमे वह ओवल मैदान में घुसते हुए व सवाल पूछे जाने पर जवाब देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही विजय माल्या भारतीय टीम से इंग्लैंड दौरे पर मुलाकात करने की इच्छा भी जाता चूका है लेकिन भारत सरकार के मना किए जाने पर उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।


भारतीय खिलाड़ियों से मिलने की कर चुका है कोशिश-
एक न्यूज चैनल यह खबर चला चूका है कि जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंचीं थी तब विजय माल्या टीम इंडिया के सदस्यों से मिलना चाहता था लेकिन टीम मैनेजमेंट ने साफ इंकार करते हुए इसकी इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद माल्या ने टीम के कुछ सदस्यों से मिलने की बात कही थी और यह कहा था कि कई खिलाडियों के साथ उसके दोस्ताना सम्बन्ध हैं और साथ ही वह उसकी आईपीएल टीम में भी खेलते हैं।

लोगों ने चोर कहकर किया स्वागत-
लोग मैच शुरू होने से पहले माल्या ने मशहूर सर जैक हाब्स गेट से प्रवेश किया और तब कुछ लोगों ने ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने माल्या का वीडियो बनाना शुरू कर दिया जबकि एक अन्य जोर से चिल्लाया, ‘वो देखो चोर जा रहा है अंदर... चोर-चोर।’


माल्या ने भारत लौटने पर क्या कहा-
काली पैंट और आसमानी रंग का ब्‍लेजर पहने माल्या से पूछा गया कि तुम कब भारत लौटोगे? माल्या ने पहले जवाब दिया कि, "ये तो जज फैसला करेंगे'। इस के बाद विजय माल्या खुशमिजाजी से सवाल पूछने वाले पत्रकार से विदा लेकर अपनी शानदार कार में बैठकर रवाना हो गए।

इसी दौरे पर माल्या को लेकर हो चुका है विवाद-
एक तस्वीर इंटरनेट पर कुछ दिनों पहले जमकर वायरल हुई थी, जिसमे विजय माल्या जैसा ही दिखने वाले आदमी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ फोटो खिचवाई थी। इंडियन क्रिकेट टीम ने यह फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा था। लोगों ने बिना सच्चाई जाने विराट कोहली और मैनेजमेंट को खरी-खोटी सुनना शुरू कर दिया था। हलाकि बाद में यह मालूम चल गया था कि यह माल्या नहीं बल्कि उसके जैसा दिखने वाला सख्स था।