
किसे मिलेगी जगह?
IND vs SA के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को होगा। टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई थी। सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान केएल राहुल चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए। ऐसे टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सौंपी गई है। चयन समिति ने अभी तक केएल राहुल की जगह किसी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल नहीं किया है। तो आइए जानते हैं कि किन तीन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
1) संजू सैमसन
लिस्ट में सबसे ऊपर नाम इस समय संजू सैमसन का नजर आता है। इस साल IPL में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था। टीम के कप्तान संजू सैमसन ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। साउथ अफ्रीकी सीरीज के लिए जब उन्हें नहीं चुना गया तो सभी हैरानी में पड़ गए थे। संजू ने IPL 2022 में खेले 17 मुकाबलों में 458 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त रहा था। राहुल की जगह संजू सबसे बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।
2) राहुल त्रिपाठी
IPL 2022 के बीच में ही कहा जा रहा था कि राहुल त्रिपाठी को साउथ अफ्रीकी सीरीज में जगह मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल त्रिपाठी ने इस बार हैदराबाद के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। मिडिल ऑर्डर में कुछ तूफानी पारियां खेलकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। उन्हें अब तक टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल सका है। राहुल ने IPL 2022 में 14 मुकाबले खेले और 413 रन बनाए थे। ऐसे में अब उन्हें राहुल की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy में मुंबई ने 93 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर रचा इतिहास
3) शुभमन गिल
गिल के लिए IPL 2022 की शुरूआत अच्छी नहीं रही। गुजरात के टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर भरोसा जताया। बाद में गिल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। गुजरात को IPL 2022 की ट्राफी जिताने में गिल का बहुत बड़ा हाथ था। IPL 2022 में गिल ने 16 मुकाबलों में 132 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वो पांचवें नंबर पर थे।
Published on:
09 Jun 2022 04:44 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
