
IND vs SL
India vs Srilanka, 2nd ODI: श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 32 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ श्रीलंका तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला टाई हुआ था।
श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में एक बार फिर भारत ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर जेफरी वेंदेरसे की फिरकी के सामने भारतीय टीम ने घुटने टेक दिये। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 42.2 ओवर में मात्र 208 रन बनाकर ढेर हो गई।
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने अर्धशतक लगाते हुए 44 गेंद पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 64 रन बनाए। उनके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने ईंटेंट दिखाई उर 44 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए वेंदेरसे ने 10 ओवर में मात्र 33 रन देकर छह विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट 97 पर गिरा। वेंदेरसे ने रोहित को पथुम निसांका के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई और 50 रन के भीतर पांच और विकेट खो दिये। वेंदेरसे ने गिल को 44 गेंदों पर 35 रन, शिवम दुबे को खाता खोले बिना, कोहली को 19 गेंदों पर 14 रन, श्रेयस अय्यर को 7 रन और केएल राहुल को डक पर पवेलियन भेजा। वेंदेरसे ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रह दी। उनके अलावा कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट झटके।
Updated on:
7 Jul 2025, 9:39 AM IST
Published on:
4 Aug 2024, 9:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.