भारतीय टीम को पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मुकाबले में उन्हें जीत की तलाश थी लेकिन यूएई ने उनसे मंसूबों पर पानी फेर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 6 ओवर में 130 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 129 रन बना सकी और मुकाबला हार गई। यूएई की ओर से खालिद शाह ने 10 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली तो जहूर खान ने 11 गेदों में 37 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रॉबिन उथप्पा ने 10 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए को स्टुअर्ट बिन्नी ने 11 गेंदों में 44 रन कूट दिए लेकिन टीम 1 रन लक्ष्य से दूर रह गई।