नई दिल्ली । भारत और विंडीज के बीच मुंबई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत हासिल कर ली । 224 रनों से मिली इस जीत में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों की बड़ी पारी पारी खेली। और उनके इस पारी की वजह से ही भारत ने 377 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। अब इसे विशाल स्कोर का दबाव कहें या राजस्थानी छोरे खलील अहमद का जलवा विंडीज की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई । भारत को मिली इस जीत में जितना योगदान रोहित का था उतना ही खलील का भी ।